Get App

बाजार की सुस्त शुरुआत के बाद रिकवरी का मूड, इन 4 शेयरों में दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह

SBI पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 31.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 37/45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 28.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 1:45 PM
बाजार की सुस्त शुरुआत के बाद रिकवरी का मूड, इन 4 शेयरों में दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह
SJS Enterprises पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 667 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की सुस्त शुरुआत हुई। सुस्त शुरुआत के बाजार में रिकवरी का मूड देखने मिला। निफ्टी 19650 के करीब पहुंचा। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में लौटा। मिडकैप का जोश कायम नजर आ रहा है। मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एसबीआई पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने ट्रेंट में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने कोरोमंडल इंटरनेशनल पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने एसजेएस एंटरप्राइजेज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI

सच्चितानंद उत्तेकर ने SBI के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 31.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 37/45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 28.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Trent Future

चंदन तापड़िया ने Trent पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Trent में 1764 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1740 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें