Top 4 Intraday Stocks: लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार संभलने की कोशिश में नजर आ रहा है। निफ्टी करीब 30 प्वॉइंट चढ़कर 22600 के करीब पहुंचता हुआ दिखाई दिया। बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार करता दिखा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने पेटीएम पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने चोल इनवेस्ट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए मैक्स हेल्थकेयर पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने नारायण हेल्थ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
