Motilal Oswal Buy Rating: इन 5 शेयरों में 45% तक तेजी की गुंजाइश, मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी

Motilal Oswal Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लंबी अवधि के निवेश के लिए पांच शेयरों पर Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज को इनमें 13% से 45% तक तेजी की उम्मीद है। Jubilant FoodWorks सबसे आगे है। जानिए BEL, Hitachi Energy और M&M समेत इन कंपनियों के टारगेट प्राइस और तेजी की वजह।

अपडेटेड Nov 16, 2026 पर 10:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोतीलाल ओसवाल ने Bharat Electronics पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है।

Motilal Oswal Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्ग टर्म के निवेश के लिए 5 शेयरों पर Buy रेटिंग दी है। इनमें Bharat Electronics, Jubilant FoodWorks, Hitachi Energy India और Mahindra & Mahindra जैसे नाम शामिल हैं।

ब्रोकरेज को इन शेयरों में 16 नवंबर की क्लोजिंग कीमत के मुकाबले 45% तक तेजी की उम्मीद है। सबसे ज्यादा संभावित रिटर्न Jubilant FoodWorks में दिख रहा है। इसकी वजह कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी, कारोबार की रफ्तार और विस्तार की योजनाएं हैं।

किन शेयरों में कितनी तेजी की उम्मीद?

कंपनी टारगेट प्राइस (₹) 16 नवंबर का क्लोजिंग भाव (₹) संभावित तेजी
Bharat Electronics
540 401.4 35%
Jubilant FoodWorks
625 431.05 45%
Hitachi Energy India
35,800 30,885 16%
Mahindra & Mahindra
3,850 3,339 15%
Lemon Tree Hotels
140 124.18 13%


BEL

मोतीलाल ओसवाल ने Bharat Electronics पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹540 का टारगेट प्राइस दिया है। इसमें करीब 35% तेजी की गुंजाइश है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा उम्मीद से ज्यादा रहा। बेहतर प्रोजेक्ट मिक्स और मजबूत मार्जिन से प्रदर्शन को सपोर्ट मिला। हालांकि, नए ऑर्डर में सालाना आधार पर 31% की गिरावट आई। ब्रोकरेज को आने वाली तिमाहियों में ऑर्डर बढ़ने की उम्मीद है।

Jubilant FoodWorks

ब्रोकरेज ने Jubilant FoodWorks पर Buy रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹625 है। यह मौजूदा स्तर से करीब 45% तक चढ़ सकता है।

मोतीलाल ओसवाल को Domino's की बिक्री में सुधार की उम्मीद है। सितंबर तिमाही में इसकी LFL ग्रोथ बढ़कर 4.1% रही, जो पिछली तिमाही में 2.5% थी। Popeyes का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 122% बढ़ा। कंपनी के स्टोर विस्तार और विदेशी कारोबार से आगे ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है।

Hitachi Energy India

ब्रोकरेज फर्म ने Hitachi Energy India की रेटिंग Neutral से बढ़ाकर Buy कर दी है। ब्रोकरेज ने ₹35,800 का टारगेट प्राइस दिया है। इसमें करीब 16% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है। सितंबर तिमाही में HVDC प्रोजेक्ट को छोड़कर नए ऑर्डर सालाना आधार पर 86% बढ़कर ₹4,100 करोड़ रहे। ऑर्डर बुक ₹33,300 करोड़ पर पहुंच गई। ब्रोकरेज को प्रोजेक्ट्स पर काम तेज होने से रेवेन्यू ग्रोथ में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, मार्जिन पर दबाव चिंता का विषय है।

Mahindra & Mahindra

ब्रोकरेज ने Mahindra & Mahindra पर Buy रेटिंग बनाए रखी है। शेयर का टारगेट प्राइस ₹3,850 रखा गया है। यह लगभग 15% तक चढ़ सकता है।

कंपनी का सितंबर तिमाही का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा। इसके बाद Motilal Oswal ने FY27 और FY28 के लिए कमाई के अनुमान 7.5% बढ़ा दिए हैं। ब्रोकरेज को यूटिलिटी व्हीकल की मांग से ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। कंपनी ने FY27 में इस सेगमेंट में मिड-टू-हाई टीन्स ग्रोथ का अनुमान दिया है।

Lemon Tree Hotels

मोतीलाल ओसवाल ने Lemon Tree Hotels पर भी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट ₹140 का है। यह मौजूदा स्तर से करीब 13% तक ऊपर जा सकता है।

कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 18% बढ़ा। रूम रेवेन्यू में 17%, मैनेजमेंट फीस में 31% और फूड एंड बेवरेज रेवेन्यू में 39% की बढ़ोतरी हुई। ब्रोकरेज को नए होटलों के विस्तार और Fleur ब्रांड के तहत FY30 तक करीब 3,400 कमरे जोड़ने की योजना से आगे ग्रोथ की उम्मीद है। Aurika ब्रांड की प्रीमियम सेवाएं भी कारोबार को सपोर्ट कर सकती हैं।

IPO, FPO और QIP के नियम बदलने की तैयारी में सेबी, कंपनियों के लिए फंड जुटाना हो सकता है आसान

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।