Get App

NSE Share Price: मोतीलाल ओसवाल ने कवरेज शुरू की, ₹2300 का टारगेट; बुल केस में 54% तक तेजी की उम्मीद

NSE Share Price: स्टॉक एक्सचेंज NSE के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने Buy रेटिंग के साथ ₹2,300 का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव से करीब 19% तेजी की उम्मीद है। वहीं, बुल केस में 54% तक रिटर्न का अनुमान है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 4:47 PM
NSE Share Price: मोतीलाल ओसवाल ने कवरेज शुरू की, ₹2300 का टारगेट; बुल केस में 54% तक तेजी की उम्मीद
Motilal Oswal के मुताबिक, NSE का रेवेन्यू FY26 के ₹16,600 करोड़ से बढ़कर FY29 तक ₹23,400 करोड़ हो सकता है।

NSE Share Price: ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने इसे Buy रेटिंग दी है। साथ ही, एक साल के लिए ₹2,300 का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा भाव यानी ₹1,928 से करीब 19% तेजी का संकेत देता है। बुल केस यानी मार्केट के लिए बेहतर हालात में शेयर 54% तक चढ़ सकता है।

NSE की बाजार में मजबूत पकड़

Motilal Oswal के मुताबिक, NSE कैश मार्केट और इक्विटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग टर्नओवर के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा एक्सचेंज है। FY26 में कैश मार्केट का औसत दैनिक ट्रेडिंग टर्नओवर ₹1.1 लाख करोड़ रहा। इक्विटी फ्यूचर्स में यह ₹1.6 लाख करोड़ था। वहीं, इक्विटी ऑप्शंस का औसत दैनिक प्रीमियम टर्नओवर ₹57,700 करोड़ रहा।

FY26 में कैश मार्केट में NSE की हिस्सेदारी 93% थी। इक्विटी फ्यूचर्स में यह 99.8% और इक्विटी ऑप्शंस में 74.7% रही। कंपनी के ट्रांजैक्शन फीस रेवेन्यू का करीब 75% हिस्सा इक्विटी ऑप्शंस से आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें