MRF share price: MRF के शेयर 13 जून को एक लंबे इंतजार के बाद 1 लाख रुपये के स्तर को पार करते दिखे। आज ये स्टॉक 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला था। सुबह 09.25 बजे के आसपास एनएसई पर ये स्टॉक 100050 रुपये के आसपास दिख रहा था। स्टॉक ने इसके पहले मई में फ्यूचर्स एंड ऑप्शन सेगमेंट में 1 लाख रुपये का स्तर छुआ था। पिछले एक साल में एमआरएफ के शेयर में 45 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। मार्च 2020 के 55000 रुपये के निचले स्तर से इसमें 81 फीसदी की तेजी आ चुकी है। दिसंबर 2022 में, स्टॉक 94500 रुपये तक बढ़ गया था। लेकिन ये उस स्तर को बनाए रखने में विफल रहा।
