सीएनबीसी-आवाज़ पर दिग्गज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और दर्शकों के लिए अगली दिवाली तक की अवधि के लिए मुनाफा कमाने वाले बेहतरीन शेयर्स सुझाये हैं। आज दिवाली यानी संवत 2079 की शुरुआत में लक्ष्मीपूजन के दिन एक्सपर्ट्स इन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं जिसमें निवेश करके अगली दिवाली तक निवेशक जोरदार मुनाफा कमा सकते हैं।
आइये जानते हैं एक्सपर्ट्स की दिवाही मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल के मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स
MCX: खरीदें, स्टॉपलॉस -1340 रुपये, लक्ष्य- 1450 रुपये
इसके अलावा उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील में फ्रेश खरीदारी 640 के ऊपर कर सकते हैं
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा के मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 पिक्स
ICICI Bank: खरीदें , स्टॉपलॉस - 900 रुपये, टारगेट 940 से 1000 रुपये
इसके अलावा प्रकाश गाबा ने एलएंडटी (L&T) के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। उनका मानना है कि इसमें खरीदारी से निवेशकों को फायदा होगा।
MOFSL के चंदन तापड़िया के मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 पिक्स
Sundaram Mutual के सुनील सुब्रमण्यम की बाजार पर राय
Sundaram Mutual के सुनील सुब्रमण्यम ने मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार पर राय देते हुए बैंक निफ्टी में बुलिश रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग शेयरों में आगे अच्छी तेजी नजर आयेगी। हमारा मानना है कि नये संवत 2079 में बैंक निफ्टी 50000 का लेवल छू सकता है।
JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता के मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स
Kotak Mahindra Bank : खरीदें, लक्ष्य - 2000 रुपये
William O’Neil के मयुरेश जोशी के मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स
L&T: खरीदें, लक्ष्य- 2100 रुपये
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते के मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स
SBI : खरीदें
Axis Securities के राजेश पालवीय के मुहूर्त ट्रेडिंग पिक्स
Federal Bank : खरीदें, लक्ष्य- 145 से 150 रुपये
Prabhudas Lilladher की अमीषा वोरा की बाजार पर राय
Prabhudas Lilladher की अमीषा वोरा ने कहा कि शेयर बाजार में अगला साल हमें रेंज बाउंड के रूप में नजर आ रहा है। बाजार में इंडेक्स रेंज बाउंड होकर कारोबार करते हुए दिख सकते हैं। इसलिए ये साल स्टॉक्स पिकर्स का साल होगा। डिफेंस से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में अच्छे रिटर्न देखने को मिलेंगे। इसमें BEL जैसी कंपनियों को फायदा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा फार्मा सेक्टर में भी आगे ग्रोथ नजर आयेगी। इसमे सन फार्मा पर दांव लगाया जा सकता है। केमिकल से जुड़े स्टॉक्स में भी तेजी नजर आयेगी। इसमें ज्युबिलेंट इन्ग्रेविया का स्टॉक हमें पसंद आता है। बैंकिंग शेयरों पर फोकस करना चाहिए। एचडीएफसी और आईसीआआईसीआई बैंक के साथ ही एक्सिस बैंक पर भी दांव लगाया जा सकता है। वहीं टेलीकॉम सेक्टर में भारतीय एयरटेल का स्टॉक हमें पसंद है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )