Multibagger Stock: वॉटर ट्रीटमेंट कंपनी VA Tech Wabag के शेयरों ने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। इस शेयर पर निवेशकों की नजर इसलिए भी बनी रहती है, क्योंकि इसमें दिग्गज निवेशक रेखा राकेश झुनझुनवाला का निवेश है। आज 21 अक्टूबर को कंपनी के शेयरों में 7.95 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 1708.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 10,625 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 1,906.70 रुपये और 52-वीक लो 440.05 रुपये है। अपने हाई से यह शेयर करीब 10 फीसदी नीचे है।
