Multibagger Shares: पल्सर इंटरनेशनल (Pulsar International) महज 6.22 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली एक स्मॉल कैप कंपनी है, जो ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्री में कारोबार करती है। यह शेयर बाजार की उन कंपनियों में जिसने सिर्फ पिछले 6 महीने में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 4 सालों में इस शेयर की कीमत 1 रुपये से बढ़कर 20.72 रुपये पर पहुंच गई है और इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 1,800 पर्सेंट से भी अधिक का रिटर्न दे चुका है। कंपनी के शेयरों में तेजी का रुझान अभी भी बना हुआ है और पिछले कुछ दिनों से इसके शेयरों में लगातार अपर सर्किट लग रहा है।
