Multibagger Shares: 5 रुपये का शेयर ₹685 पर पहुंचा, सिर्फ 3 साल में लखपति से करोड़पति बने लोग

Multibagger Shares: शेयर बाजार में कब कौन सा शेयर निवेशकों की किस्मत पलट दे, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिसने महज 3 सालों में ही अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। यह शेयर टेलरमेड टेलरमेड रिन्‍यूएबल्‍स (Taylormade Renewables) का है

अपडेटेड Aug 16, 2023 पर 11:15 PM
Taylormade Renewables के शेयरों में इस साल करीब 1,783.91% की तेजी आ चुकी है

Multibagger Shares: शेयर बाजार में कब कौन सा शेयर निवेशकों की किस्मत पलट दे, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिसने महज 3 सालों में ही अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। यह शेयर टेलरमेड टेलरमेड रिन्‍यूएबल्‍स (Taylormade Renewables) का है। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है, जो मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस मुहैया कराने के कारोबार में है। पिछले 3 सालों में इस स्मॉलकैप फर्म के शेयरों में करीब 14,000 फीसदी का उछाल आया है।

Taylormade Renewables के शेयर बुधवार 16 अगस्त को बीएसई पर अपनी 5 फीसदी की अपर सर्किट सीमा को छूकर 684.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि आज से 3 साल पहले, 14 अगस्त 2020 को इस कंपनी के शेयर बीएसई पर महज 4.88 रुपये के प्रभावी कीमत पर कारोबार कर रहे थे। तब से अबतक इसकी कीमत करीब 13,932% बढ़ चुकी है।

इसका मतबल है कि अगर आज से 3 साल पहले किसी निवेशक ने इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये लगाया होता और आज तक उस निवेश को बनाए रखा होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 13,932% बढ़कर करीब 1.4 करोड़ रुपये हो गई होती और वह लखपति से करोड़पति होता।


यह भी पढ़ें- 45 हजार बन गए एक करोड़, अब फिर शेयर बने रॉकेट, अभी 51% चढ़ेगा भाव

Taylormade Renewables के शेयरों का हालिया प्रदर्शन भी काफी दमदार है। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 5,220.90% फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है। इसका मतबल है कि एक साल पहले इस शेयर में लगाए गए 1 लाख रुपये की वैल्यू आज बढ़कर 53 लाख होती।

इस साल की शुरुआत से अबतक Taylormade Renewables के शेयरों में करीब 1,783.91% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक महीने में इस शेयर का भाव 71.20% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की सालाना आय सालाना आधार पर 226 फीसदी बढ़ी है। वहीं, इस अवधि में कंपनी का मुनाफा भी सालाना आधार पर 1094 फीसदी बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।