Multibagger Shares: शेयर बाजार में कब कौन सा शेयर निवेशकों की किस्मत पलट दे, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिसने महज 3 सालों में ही अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। यह शेयर टेलरमेड टेलरमेड रिन्यूएबल्स (Taylormade Renewables) का है। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है, जो मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस मुहैया कराने के कारोबार में है। पिछले 3 सालों में इस स्मॉलकैप फर्म के शेयरों में करीब 14,000 फीसदी का उछाल आया है।
