Multibagger Shares: शेयर बाजार की दुनिया में ऐसी कई छोटी और गुमनाम कंपनियां है, जिन्होंने महज कुछ सालों में ही अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक है- डब्ल्यू एस इंडस्ट्रीज (W S Industries)। यह एक ग्लोबल इलेक्ट्रिक और इंफ्रा डेवलपमेंट कंपनी है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 575 करोड़ रुपये है। इस कंपनी ने महज 3 सालों में ही अपने निवेशकों को 100 गुना से अधिक का रिटर्न दिया है। W S Industries के शेयर बुधवार 2 अगस्त को बीएसई पर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 138.35 रुपये के भाव पर बंद हुए। यह इसके पिछले कई सालों का उच्च स्तर है।
