Get App

Multibagger Stock: इतनी तेज बनाया करोड़पति कि सफाई देनी पड़ गई, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर

Multibagger Stock: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों ने इतनी तेजी से निवेशकों को करोड़पति बनाया है कि इसे सफाई देनी पड़ गई कि यह ऊपर क्यों भाग रहा है। इसने लॉन्ग टर्म ही नहीं बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी बंपर रिटर्न दिया है और महज 8 महीने में 213 फीसदी उछलकर फिलहाल करीब चार साल के रिकॉर्ड हाई पर है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 6:54 PM
Multibagger Stock: इतनी तेज बनाया करोड़पति कि सफाई देनी पड़ गई, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर
Sterling Tools में 20 साल से भी कम समय में निवेशकों के एक लाख रुपये 121 गुना बढ़कर 1.21 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। (Image- Pixabay)

Multibagger Stock: हाई टेंसाइल कोल्ड फॉर्ज्ड फास्टनर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी स्टर्लिंग टूल्स (Sterling Tools) के शेयर इतनी तेजी से ऊपर चढ़े कि कंपनी को सफाई देनी पड़ गई। एक महीने में यह 42 फीसदी उछला है और लॉन्ग टर्म में तो इसने करोड़पति बना दिया है। कंपनी ने 10 जनवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि शेयरों के वॉल्यूम में उछाल पूरी तरह से बाजार के हिसाब से है और इस पर कंपनी का कोई नियंत्रण नहीं है। फिलहाल इसके शेयर चार साल के रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। शुक्रवार 20 जनवरी को यह 11.77 फीसदी के उछाल के साथ बीएसई पर 350.05 रुपये के भाव (Sterling Tools Share Price) पर बंद हुआ था।

Sterling Tools ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति

स्टर्लिंग टूल्स के शेयर 12 सितंबर 2003 को महज 2.90 रुपये के भाव में मिल रहे थे। अभी यह 11971 फीसदी ऊपर 350.05 रुपये के भाव में यानी कि 20 साल से भी कम समय में निवेशकों के एक लाख रुपये 121 गुना बढ़कर 1.21 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। ऐसा नहीं है कि इसके शेयरों ने लॉन्ग टर्म में ही अच्छा रिटर्न दिया है बल्कि कम टाइम फ्रेम में भी इसने बंपर रिटर्न दिया है। स्टर्लिंग टूल्स के शेयर पिछले साल 12 मई 2022 को 116.05 रुपये के भाव पर थे जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि फिर अगले महज 8 महीने में यह 213 फीसदी उछलकर करीब चार साल के रिकॉर्ड हाई 362.90 रुपये पर पहुंच गया।

Market Next Week: अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? Nifty और Bank Nifty पहुंच सकता है इस लेवल पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें