Multibagger Stock : नवरत्न कंपनी को मिले 5900 करोड़ के दो बड़े ऑर्डर, 3 साल में 360% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

पिछले एक महीने में Bharat Electronics के शेयरों ने 15 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 28 फीसदी की तेजी आई है। इतना ही नहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 63 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले लगभग 3 सालों में इसने 360 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 12:19 AM
अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो नवरत्न कंपनी Bharat Electronics के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो नवरत्न कंपनी Bharat Electronics के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस शेयर ने कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। हाल ही में कंपनी को 5900 करोड़ रुपये के दो बड़े ऑर्डर भी मिले हैं। आज 22 जून को कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई और इसने 127.35 के अपने 52 वीक हाई को छू लिया। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। यह स्टॉक आज NSE पर 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 123.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 90,239.22 करोड़ रुपये हो गया है।

    मिले 5900 करोड़ रुपये के दो बड़े ऑर्डर

    Bharat Electronics को हाल ही में दो बड़े ऑर्डर हासिल हुए हैं। पहला ऑर्डर बीडीएल से अपग्रेड के साथ इंप्रुव्ड आकाश वेपन सिस्टम (AWS) की 2 रेजिमेंट के लिए मिला है। यह ऑर्डर 3914 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा, कंपनी को 1984 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर हासिल हुआ है।


    1 अप्रैल 2023 तक कंपनी की ऑर्डर बुक पोजीशन 60,690 करोड़ रुपये थी। इस ऑर्डर को मिलाकर कंपनी की मौजूदा ऑर्डर बुक 66590 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कंपनी ने एक रुपये के फेस वैल्यू पर 0.60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में Bharat Electronics के शेयरों ने 15 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 28 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक इसने 23 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 63 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले लगभग 3 सालों में इसने 360 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है।

    कंपनी के बारे में

    इंडियन डिफेंस सर्विसेज की स्पेशलाइज्ड इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए BEL की स्थापना 1954 में हुई थी। इस कंपनी की स्थापना CSF फ्रांस (अब, थेल्स) के सहयोग से की गई थी। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में कंपनी को भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय से कई ऑर्डर मिले हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।