Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक में कम से समय में ही तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को मल्टीबैगर स्टॉक्स की तलाश होती है। ऐसा ही एक शेयर है- ड्रोन डेस्टिनेशन लिमिटेड (DDL)। आज 22 अगस्त को कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। यह स्टॉक NSE पर 285.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी को हाल ही में 2.55 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर भी मिला है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 693.52 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 462 रुपये और 52-वीक लो 112.20 रुपये है।
