Eraaya Lifespaces share: मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करके आप कम समय में ही तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। यही वजह है कि निवेशकों ऐसे शेयरों की तलाश होती है। ऐसा ही एक शेयर है- एराया लाइफस्पेस लिमिटेड। आज 16 सितंबर को इस कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। यह स्टॉक BSE पर 1620.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,978 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 26.29 रुपये है।
