Multibagger Stock : हर किसी को मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश होती है, ताकि कम समय में अधिक मुनाफा कमाया जा सके। अगर आप भी ऐसे किसी शेयर की तलाश में हैं तो जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर (Genus Power Infra) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और यह 234.50 रुपये के भाव पर क्लोज हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6,041.61 करोड़ रुपये हो गया है। इसका 52-वीक हाई 290 रुपये और 52-वीक लो 78.10 रुपये है।
