Multibagger stock : 20% का लगा अपर सर्किट, स्टॉक स्प्लिट पर जल्द फैसला लेगी कंपनी, 1 साल में 214% रिटर्न दे चुका है शेयर

Hardwyn India ने पिछले 5 दिनों में 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इसके शेयर 23 फीसदी चढ़ चुके हैं। हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले एक साल की बात करें तो निवेशकों को 214 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है

अपडेटेड Apr 13, 2023 पर 7:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आर्किटेक्चरल हार्डवेयर बनाने वाली कंपनी हार्डविन इंडिया (Hardwyn India) जल्द ही स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर सकती है।

Multibagger stock : आर्किटेक्चरल हार्डवेयर बनाने वाली कंपनी हार्डविन इंडिया (Hardwyn India) जल्द ही स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग 26 अप्रैल को होने वाली है। कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा है कि इस मीटिंग में स्टॉक स्प्लिट पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि हार्डविन इंडिया एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। आज के कारोबार में कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। यह शेयर NSE पर 304.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स बनाती है कंपनी

हार्डविन इंडिया एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स का उत्पादन और वितरण करती है। कंपनी रेसिडेंशियल और कमर्शियल स्ट्रक्चर के लिए आर्किटेक्चरल हार्डवेयर, ग्लास फिटिंग, डोर क्लोजर, लॉक और अन्य संबंधित सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है।


स्टॉक स्प्लिट का प्रस्ताव बोनस इश्यू घोषित करने के एक साल के भीतर आया है। पिछले साल कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों को 1:2 के अनुपात में इक्विटी शेयरों के बोनस इश्यू को मंजूरी दी थी। दिसंबर में समाप्त तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व 34 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी अवधि के दौरान नेट प्रॉफिट 3.26 करोड़ रुपये रहा।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

हार्डविन इंडिया ने पिछले 5 दिनों में 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इसके शेयर 23 फीसदी चढ़ चुके हैं। हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले एक साल की बात करें तो निवेशकों को 214 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है। एक साल पहले इस शेयर की कीमत महज 96 रुपये थी, जो आज के समय में बढ़कर 304 रुपये के भाव पर पहुंच गई है।

क्यों किया जाता है स्टॉक स्प्लिट

स्टॉक स्प्लिट आमतौर पर मार्केट में स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। जब किसी कंपनी के शेयर बहुत महंगे हो जाते हैं, तब छोटे इन्वेस्टर उन शेयरों में इन्वेस्ट नहीं कर पाते हैं। इसलिए छोटे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भी कंपनियां स्टॉक स्प्लिट करती हैं। रिकॉर्ड डेट तक स्टॉक रखने वाले निवेशकों को डीमैट अकाउंट में नए शेयर प्राप्त होंगे। शेयर की कीमत स्प्लिट रेश्यो के अनुसार एडजस्ट की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।