Multibagger stock : आर्किटेक्चरल हार्डवेयर बनाने वाली कंपनी हार्डविन इंडिया (Hardwyn India) जल्द ही स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग 26 अप्रैल को होने वाली है। कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा है कि इस मीटिंग में स्टॉक स्प्लिट पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि हार्डविन इंडिया एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। आज के कारोबार में कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। यह शेयर NSE पर 304.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
