Multibagger stock : हाई-टेक पाइप्स (Hi Tech Pipes) ने अपने शेयरों को 10:1 में स्प्लिट करने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद आज कंपनी के शेयरों में 6 फीसदी की शानदार रैली देखने को मिली। यह स्टॉक आज 944.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा कि बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों को स्प्लिट करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को एक रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय नहीं किया है। बता दें कि हाई-टेक पाइप्स अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है।
इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को बंपर मुनाफा कराया है। पिछले एक महीने में यह शेयर 11 फीसदी चढ़ चुका है। जबकि पिछले 6 महीने में इसमें 76 फीसदी की दमदार रैली आई है। इतना ही नहीं, पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 68 फीसदी का रिटर्न दिया है। हाई-टेक पाइप एक स्टील प्रोसेसिंग कंपनी है, जो लगभग चार दशकों से स्टील पाइप, होलो सेक्शन, ट्यूब, कोल्ड रोल्ड कॉइल और स्ट्रिप्स, रोड क्रैश बैरियर और सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में मजबूत मौजूदगी के साथ इनोवेटिव प्रोडक्ट प्रोवाइड कर रही है।
कंपनी ने हाल ही में जारी किए हैं तिमाही नतीजे
बता दें कि हाई-टेक पाइप्स हाल ही में दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) में 28 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस दौरान, कंपनी का मुनाफा 13.02 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 10.17 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, Q3FY22 में कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 569 करोड़ रुपये हो गया, जो कि Q3FY22 में 440 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में पिछले वर्ष की अवधि में 65,088 टन की तुलना में कुल बिक्री की मात्रा 40% बढ़कर 91,232 टन हो गई। इस तिमाही में कंपनी का EBITDA 12% बढ़कर 28.07 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 25 करोड़ रुपये था।