Multibagger stock : हाई-टेक पाइप्स (Hi Tech Pipes) ने अपने शेयरों को 10:1 में स्प्लिट करने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद आज कंपनी के शेयरों में 6 फीसदी की शानदार रैली देखने को मिली। यह स्टॉक आज 944.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा कि बोर्ड ने कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों को स्प्लिट करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को एक रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय नहीं किया है। बता दें कि हाई-टेक पाइप्स अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है।
