Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो M K Proteins के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस कंपनी ने कुछ समय पहले अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही स्टॉक स्प्लिट की घोषणा कर सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शनिवार, 23 सितंबर 2023 को होने वाली है, जिसमें स्टॉक स्प्लिट पर फैसला लिया जा सकता है। कंपनी का मार्केट कैप 977 करोड़ रुपये है। आज यह स्टॉक 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 781.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
2:1 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान
इससे पहले, कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किया था। इसका मतलब है कि शेयरधारकों को रखे गए प्रत्येक शेयर के लिए 2 बोनस शेयर जारी किए गए। बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 03 फरवरी 2023 को तय किया गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपनी आगामी बैठक में स्टॉक स्प्लिट पर फैसला ले सकती है।
कंपनी ने पॉजिटिव तिमाही और एनुअल रिजल्ट जारी किए हैं। Q1FY24 में कंपनी ने 76.20 करोड़ रुपये की नेट सेल्स और 2.49 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। FY23 में नेट सेल्स 23 फीसदी बढ़कर 315 करोड़ रुपये हो गई और नेट प्रॉफिट FY22 की तुलना में 10 फीसदी बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गया।
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
M K Proteins के शेयरों ने पिछले एक महीने में फ्लैट प्रदर्शन किया है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने महज 3 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 7 फीसदी चढ़े हैं। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक ने 912 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले 3 सालों में कंपनी के निवेशकों को 2810 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है।