Get App

Multibagger Stock : स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर सकती है कंपनी, 3 साल में 2810% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Multibagger Stock : कंपनी ने कुछ समय पहले अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही स्टॉक स्प्लिट की घोषणा कर सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शनिवार, 23 सितंबर 2023 को होने वाली है, जिसमें स्टॉक स्प्लिट पर फैसला लिया जा सकता है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 07, 2023 पर 9:46 PM
Multibagger Stock : स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर सकती है कंपनी, 3 साल में 2810% रिटर्न दे चुका है स्टॉक
Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो M K Proteins के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो M K Proteins के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस कंपनी ने कुछ समय पहले अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही स्टॉक स्प्लिट की घोषणा कर सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शनिवार, 23 सितंबर 2023 को होने वाली है, जिसमें स्टॉक स्प्लिट पर फैसला लिया जा सकता है। कंपनी का मार्केट कैप 977 करोड़ रुपये है। आज यह स्टॉक 0.09 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 781.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

2:1 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान

इससे पहले, कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किया था। इसका मतलब है कि शेयरधारकों को रखे गए प्रत्येक शेयर के लिए 2 बोनस शेयर जारी किए गए। बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 03 फरवरी 2023 को तय किया गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपनी आगामी बैठक में स्टॉक स्प्लिट पर फैसला ले सकती है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें