Get App

Multibagger Stock: 5 साल में 1825% का तगड़ा रिटर्न, ब्रोकरेज अब भी हैं बुलिश

Persistent Systems के शेयरों ने अपने निवेशकों मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों ने 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 71 फीसदी चढ़ा है। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 88 फीसदी की शानदार तेजी आई है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 14, 2024 पर 9:20 PM
Multibagger Stock: 5 साल में 1825% का तगड़ा रिटर्न, ब्रोकरेज अब भी हैं बुलिश
Multibagger Stock: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो परसिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger Stock: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो परसिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड (Persistent Systems) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 0.70 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 6480.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 6505.70 रुपये और 52-वीक लो 3232.60 रुपये है।

Persistent Systems पर क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने परसिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। 12 दिसंबर 2024 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और 7280 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी से अधिक की तेजी की संभावना बन रही है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "कंपनी लगातार अपनी पियर कंपनियों से आगे निकल रही है और FY25 में इंडस्ट्री लीडिंग ग्रोथ देने के लिए अच्छी स्थिति में है, जिसमें मजबूत ऑर्डर इनफ्लो और प्रमुख बाजारों और वर्टिकल में मजबूत ग्रोथ मोमेंटम शामिल है। परसिस्टेंट ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में ज़्यादातर आईटी सर्विस कंपनियों, ख़ास तौर पर टियर-1 पियर्स में सालाना डील विन मॉडरेशन ट्रेंड को पीछे छोड़ दिया, जिसमें मज़बूत ऑर्डर इनफ़्लो और अब तक की सबसे ज़्यादा डील विन TCV दर्ज की गई।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें