Get App

Multibagger Stock: 5 साल में 17400% का बंपर रिटर्न, बोर्ड ने QIP इश्यू को दी मंजूरी

PG Electroplast का शेयर पिछले एक महीने में फ्लैट रहा है। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 222 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 158 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 208 फीसदी का मुनाफा कराया है। पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 17400 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 9:01 PM
Multibagger Stock: 5 साल में 17400% का बंपर रिटर्न, बोर्ड ने QIP इश्यू को दी मंजूरी
Multibagger Stock: पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून 2024 तिमाही में 147.56 फीसदी बढ़ा है।

Multibagger Stock: पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट (PG Electroplast) क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट यानी QIP लाने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने QIP इश्यू के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के बोर्ड ने आज 19 अक्टूबर को यह निर्णय लिया। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 3.92 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 616.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 16119.30 करोड़ रुपये हो गया है।

आज सुबह 10 बजे शुरू हुई बोर्ड मीटिंग में एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) के लिए ड्राफ्ट नोटिस को भी मंजूरी दी गई, जहां शेयरधारकों से एक स्पेशल रेजोल्यूशन के माध्यम से क्यूआईपी जारी करने को मंजूरी देने के लिए कहा जाएगा। अगस्त में, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ने कैपिटल एक्सपेंडिचर और वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए क्यूआईपी के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की।

क्यूआईपी का इस्तेमाल कंपनी फंड जुटाने के लिए करती है। आईपीओ या एफपीओ के विपरीत इसमें केवल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेयर्स को ही हिस्सा लेने की अनुमति है। 1500 करोड़ रुपये का QIP जारी करना सेबी के नियमों और कंपनी एक्ट के अनुरूप है और जरूरी रेगुलेटरी अप्रुवल प्राप्त करने के अधीन है।

PG Electroplast का फाइनेंशियल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें