Multibagger Stock Picks: अगले 6-12 महीनों में होगी बंपर कमाई, केमिकल और मेटल सेक्टर करेंगे अगुवाई

राहुल का मानना है कि 25000 का स्तर निफ्टी के लिए सिर्फ एक माइल स्टोन है। आने वाले 6-12 महीनों में निफ्टी में बहुत बड़ी अपसाइड देखने को मिलेगी। बाजार में इसमें समय सबसे बड़ी बात ये है कि 25000 के स्तर पर भी इस समय बाजार में हमें टेक्निकल रूप से ऐसे शेयर मिल रहे हैं जिनमें अगले 12 महीनें में 30 से 50 फीसदी तक की तेजी दिखाने की संभावना नजर आ रही है

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 3:42 PM
Story continues below Advertisement
मेटल में रहुल को वेदांत का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। अगले 6 से 12 महीनों में इस स्टॉक में 30-40 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

Multibagger Stocks : बाजार का टेक्निकल सेटअप समझानें के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे JM Financial के डायरेक्टर & हेड रिसर्च राहुल शर्मा। राहुल ने कहा कि बाजार इस समय काफी आकर्षक दिख रहा है। 25000 के बाद भी बड़ी तेजी की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो महीनों में हमें दो बड़े इवेंट्स के साथ बाजार में दो बार करेक्शन देखने को मिला। ये करेक्शन बहुत गहरे नहीं थे। साथ ही इनकी भरपाई भी बहुत जल्दी हो गई। इसका मतलब ये है की बाजार में इस समय काफी ज्यादा पैसा आने को तैयार है। घरेलू निवेशक बाजार की तरफ जोर से रुख कर रहे हैं। हर गिरावट पर खरीदारी हो रही है।

आने वाले 6-12 महीनों में निफ्टी में बहुत बड़ी अपसाइड की उम्मीद

राहुल शर्मा का कहना है कि अगले 3-6 महीने में अमेरिकी बाजार में रेट में 2-3 बढ़त देखने को मिल सकती है। बाजार में आगे हमें पैसे की बाढ़ आती दिखेगी। राहुल का मानना है कि 25000 का स्तर निफ्टी के लिए सिर्फ एक माइल स्टोन है। आने वाले 6-12 महीनों में निफ्टी में बहुत बड़ी अपसाइड देखने को मिलेगी।


25000 के स्तर पर भी 30 से 50% तक की तेजी वाले शेयर आ रहे नजर

राहुल के आगे कहा कि बाजार में इसमें समय सबसे बड़ी बात ये है कि 25000 के स्तर पर भी इस समय बाजार में हमें टेक्निकल रूप से ऐसे शेयर मिल रहे हैं जिनमें अगले 12 महीनें में 30 से 50 फीसदी तक की तेजी दिखाने की संभावना नज आ रही है।

केमिकल और मेटल शेयरों में होगी बंपर कमाई

अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो केमिकल एक ऐसा सेक्टर है जिसने वापसी की है। आईटी भी जोश में दिख रहा है। अभी तो ये इनकी सिर्फ कैचअप रैली है। इनका रफ्तार पकड़ना अभी बाकी है। आगे ये सेक्टर आउटपरफार्म करता दिख सकता है। राहुल के लगता है कि बैंक शेयरों में अभी भी संभावनाएं बाकी हैं। इसके अलावा मेटल शेयरों में भी तेजी की उम्मीद नजर आ रही है।

Stocks Picks : मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय के सुझाए इन सेक्टर और शेयर में बनेगा पैसा, इनसे न चूके नजर

क्लीन साइंस और वेदांत का सेटअप बहुत अच्छा

केमिल सेक्टर में राहुल को क्लीन साइंस का सेटअप बहुत अच्छा दिख रहा है। उनका मानना है कि क्लीन साइंस में आने वाले 6 महीनों में 2000 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। दीपक नाइट्रेट भी राहुल को अच्छा लग रहा है। मेटल में रहुल को वेदांत का सेटअप काफी अच्छा लग रहा है। अगले 6 से 12 महीनों में इस स्टॉक में 30-40 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। उनका मानना है कि अगले 6-12 महीनों में केमिकल और मेटल शेयरों में अच्छा पैसा बनेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।