Multibagger Stock: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो राधिका ज्वेलटेक (Radhika Jeweltech) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आज 31 दिसंबर को 1.52 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 100.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1,185 करोड़ रुपये पर आ गया है। यह एक प्रॉफिट-मेकिंग कंपनी है, जिसका डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.18 है। स्टॉक का 52-वीक हाई 157.35 रुपये और 52-वीक लो 44.26 रुपये है।
Radhika Jeweltech का फाइनेंशियल
राधिका ज्वेलटेक ने पिछले 5 वर्षों में 48.8 फीसदी CAGR की अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने अपने रेवेन्यू और मुनाफे में लगातार सुधार दिखाया है। इसका रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 233 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 313 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 544 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर, इसका नेट प्रॉफिट भी वित्त वर्ष 2022 में 27 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 30 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 50 करोड़ रुपये हो गया।
Radhika Jeweltech का शेयरहोल्डिंग पैटर्न
राधिका ज्वेलटेक में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी लंबे समय से 63.73 फीसदी पर बनी हुई है। हालांकि, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DII) का इसमें कोई निवेश नहीं है। पब्लिक के पास 36.27 फीसदी शेयरहोल्डिंग है।
बता दें कि राधिका ज्वेलटेक के शेयरों का P/E 23.4 है, जो कि इंडस्ट्री P/E (41.6) से कम है। इसका रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड (ROCE) 24.6 फीसदी पर और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 20.6 फीसदी पर है।
Radhika Jeweltech ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
राधिका ज्वेलटेक गोल्ड, डायमंड और प्लैटिनम ज्वेलरी की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग के बिजनेस में है। एक जनवरी 2021 को कंपनी के एक शेयर की कीमत महज 3.20 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 100.45 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि पिछले 4 सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 3039 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस अवधि में निवेशकों का पैसा 31 गुना बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।