Get App

Multibagger Stock: स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान, 5 साल में 504% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Multibagger Stock: स्टॉक स्प्लिट के तहत ₹5 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक मौजूदा इक्विटी शेयर को ₹1 के पांच इक्विटी शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा सही समय पर की जाएगी। इसके अलावा,1:5 अनुपात में बोनस शेयर का मतलब है कि शेयरधारकों को हर पांच शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 11:27 PM
Multibagger Stock: स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान, 5 साल में 504% रिटर्न दे चुका है स्टॉक
गुजरात टूलरूम लिमिटेड (GTL) की दुबई स्थित सब्सिडियरी कंपनी GTL Gems DMCC को नया ऑर्डर मिला है।

Multibagger Stock: स्मॉल कैप कंपनी स्टारलाइनप्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Starlineps Enterprises) के बोर्ड ने 1:5 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। इसके अलावा, कंपनी अपने शेयरधारकों को 1:5 के रेश्यो में बोनस शेयर भी जारी करेगी। कंपनी के शेयर आज BSE पर 162.05 रुपये के भाव पर फ्लैट बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 700.54 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 182 रुपये और 52-वीक लो 83.30 रुपये है। यह कंपनी कीमती मेटल, स्टोन और ज्वेलरी के बिजनेस में है।

Starlineps Enterprises ने किया स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का ऐलान

स्टॉक स्प्लिट के तहत ₹5 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक मौजूदा इक्विटी शेयर को ₹1 के पांच इक्विटी शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा। Starlineps Enterprises ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा सही समय पर की जाएगी। इसके अलावा, 1:5 अनुपात में बोनस शेयर का मतलब है कि शेयरधारकों को हर पांच शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। यह पहल पोस्टल बैलेट के माध्यम से शेयरधारक अप्रुवल के लिए भी लंबित है।

Starlineps Enterprises पर ब्रोकरेज फर्म की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें