Get App

Multi bagger stocks:तीन साल में दिया 8389.74% रिटर्न, आशीष कचोलिया ने भी की खरीदारी, क्या है आपके पास?

शुक्रवार को बीएसई पर यह स्टॉक 77.10 रुपये यानी 4.88 फीसदी की बढ़त के साथ 1655.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का डे हाई 1719.55 रुपये का था जबकि डे लो 1428.25 रुपये का था। स्टॉक का 52 वीक हाई 1746.00 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 598.55 रुपये का है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2022 पर 1:21 PM
Multi bagger stocks:तीन साल में दिया 8389.74% रिटर्न, आशीष कचोलिया ने भी की खरीदारी, क्या है आपके पास?
आशीष रमेशचंद्र कचोलिया ने Aditya Vision के 1 लाख शेयर 1465.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं

दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने बिहार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी आदित्य विजन (Aditya Vision) में खुले बाजार में हुए सौदे के जरिए 09 दिसंबर को 0.83 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इस खबर के बाद शुक्रवार यह स्टॉक करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 1655.5 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस महीने अब तक यह शेयर करीब 22 फीसदी भाग चुका है। कंपनी की वर्तमान मार्केट कैप करीब 2000 करोड़ रुपये है।

आशीष रमेशचंद्र कचोलिया ने Aditya Vision के 1 लाख शेयर खरीदे

ब्लॉक डील आंकड़ो के मुताबिक आशीष रमेशचंद्र कचोलिया ने Aditya Vision के 1 लाख शेयर 1465.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं। इस खरीद पर आशीष कचोलिया ने 14.65 करोड़ रुपये खर्च किया है। इसके अलावा शुक्रवार 09 दिसंबर 2022 को Himalaya Finance & Investment Company भी Aditya Vision में 1466 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1 लाख शेयरों की खरीदारी की है।

प्रमोटर सुनीता सिन्हा ने  2.1 लाख शेयर बेचे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें