Multibagger Stock : दो दिनों में ही 27% चढ़ा यह मल्टीबैगर स्टॉक, मिला 72 करोड़ का ऑर्डर

Vedavaag Systems को 72 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल हुआ है। कंपनी को यह ऑर्डर IRIS ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली से मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी IP बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) के SITCM को इंप्लीमेंट करेगी

अपडेटेड Jul 15, 2023 पर 10:04 PM
अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Vedavaag Systems के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

Multibagger Stock : अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Vedavaag Systems के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। हाल ही में कंपनी को करोड़ो रुपये का एक बड़ा ऑर्डर भी मिला है। बीते शुक्रवार को Vedavaag Systems के शेयरों में 8 फीसदी की दमदार रैली देखी गई है और यह 55.01 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इस स्टॉक का 52-वीक हाई 64.50 रुपये और 52-वीक लो 36 रुपये है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 126.11 करोड़ रुपये हो गया है।

मिला 72 करोड़ रुपये का ऑर्डर

Vedavaag Systems को 72 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल हुआ है। कंपनी को यह ऑर्डर IRIS ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली से मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी IP बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) के SITCM को इंप्लीमेंट करेगी। ऑर्डर में रेलवे के पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत 1002 रेलवे स्टेशनों को कवर होंगे।


प्रोजेक्ट के तहत पश्चिमी क्षेत्र के D&E कैटेगरी के रेलवे स्टेशनों पर सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग, मौजूदा VSS इन्फ्रा के साथ इंटीग्रेशन, आईपी बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) का ऑपरेशन और मेंटेनेंस (SITCM) शामिल है। IRIS ग्लोबल ने RAILTEL कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से ऑर्डर हासिल कर लिया है।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

Vedavaag Systems के शेयरों में पिछले दो कारोबारी दिनों में ही 27 फीसदी की दमदार रैली देखी गई है। पिछले तीन सालों में कंपनी के शेयरों ने 170 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इतना ही नहीं, पिछले लगभग 10 सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 615 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।