Multibagger Stock : 5 साल में 1 लाख के बन गए 1.95 करोड़ रुपये, अब स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

Multibagger Stock : फरवरी 2019 में कंपनी के एक शेयर की कीमत 17 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 3,317.15 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा इस अवधि में 195 गुना बढ़ा है। अगर आपने 5 साल पहले स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 1.95 करोड़ रुपये हो जाती

अपडेटेड Jan 27, 2024 पर 11:00 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Waaree Renewable Technologies के शेयरों पर नजर रख सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable Technologies) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इसने अपने निवेशकों को कम समय में ही जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी ने हाल ही में दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ स्टॉक स्प्लिट का ऐलान भी किया है। बीते गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह स्टॉक 3317.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 6,909.57 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक लो 470 रुपये है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    दिसंबर तिमाही के दौरान रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का कंसोलिटेडेड PAT दोगुना से अधिक हो गया। यह 158 फीसदी बढ़कर ₹64.46 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने ₹24.98 करोड़ का PAT दर्ज किया था। वारी रिन्यूएबल ने दिसंबर तिमाही में ₹324.19 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो एक साल पहले की अवधि में ₹73.88 करोड़ से 338% अधिक है। कंपनी का EBITDA 145.37% की वृद्धि के साथ ₹87.82 करोड़ हो गया। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी को 70 मेगावाट कैपिसिटी का ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्रोजेक्ट मिला है। इसका 31 दिसंबर तक अघोषित ऑर्डर बुक 749 मेगावाट है।


    स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

    वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज ने यह भी घोषणा की कि बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले मौजूदा 1 इक्विटी शेयर को ₹2 फेस वैल्यू वाले 5 इक्विटी शेयरों में विभाजित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में Waaree Renewable Technologies के शेयरों में 84 फीसदी की शानदार तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 129 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 571 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले 5 सालों में यह स्टॉक 19,410 फीसदी चढ़ चुका है।

    5 साल में 195 गुना बढ़ा निवेशकों का पैसा

    फरवरी 2019 में Waaree Renewable Technologies के एक शेयर की कीमत 17 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 3,317.15 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा इस अवधि में 195 गुना बढ़ा है। अगर आपने 5 साल पहले स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 1.95 करोड़ रुपये हो जाती।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।