Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो टेक सेक्टर की कंपनी Empower India के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस पेनी स्टॉक ने निवेशकों को कम समय में बंपर मुनाफा कराया है। पिछली कुछ तिमाहियों में कंपनी के प्रॉफिट और रेवेन्यू में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई है। यही वजह है कि निवेशक इसके शेयरों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीते शुक्रवार को यह स्टॉक 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 1.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 186.21 करोड़ रुपये है।
