Get App

इस शेयर ने सिर्फ एक साल में दिया 3,430% रिटर्न, एक लाख रुपए निवेश किया होता तो आज 35.30 लाख रुपए होते

Gita Renewable Energy Stock Price: इस मल्टीबैगर शेयर ने रिटर्न में जबरदस्त कमाल दिखाया ह

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2021 पर 4:35 PM
इस शेयर ने सिर्फ एक साल में दिया 3,430% रिटर्न, एक लाख रुपए निवेश किया होता तो आज 35.30 लाख रुपए होते

Gita Renewable Energy Stock Price: कुछ मल्टीबैगर शेयर निवेशकों को ऐसा मालामाल करते हैं कि हर इनवेस्टर यही चाहता है कि काश! ये शेयर हमारे पास भी होता। ऐसा ही एक शेयर Gita Renewable Energy का है। इस शेयर ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 3430 फीसदी रिटर्न दिया है।

29 जून 2020 को Gita Renewable Energy के शेयर 5.50 रुपए पर बंद हुए थे जबकि आज इसके शेयर BSE पर 194.15 रुपए पर बंद हुए। अगर आपने एक साल पहले Gita Renewable Energy के शेयरों में 1 लाख रुपए निवेश करते तो आज उसकी वैल्यू 35.30 लाख रुपए होती।

इसके मुकाबले अगर सेंसेक्स की चाल देखे तो उसमें 38.37 फीसदी की तेजी रही। सिर्फ जुलाई 2021 में Gita Renewable Energy के शेयरों में 154.29 फीसदी की तेजी आ चुकी है। जबकि इस साल अब तक Gita Renewable Energy के शेयरों में 2797.76 फीसदी की तेजी आ चुकी है। 

BSE पर Gita Renewable Energy के शेयरों में आज 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। Gita Renewable Energy के शेयर 5 दिनों, 20 दिनों, 50 दिनों, 100 और 200 डे मूविंग एवरेज (DMA) से ज्यादा है।

Gita Renewable Energy में प्रमोटर की हिस्सेदारी 73.05 फीसदी है। जबिक शेयर होल्डर्स के पास जून तिमाही तक 26.95 फीसदी हिस्सेदारी थी।

अगर हम Gita Renewable Energy की प्रतिद्वंदी कंपनियों को देखें तो पिछले एक साल में Ravindra Energy के शेयर 121.47 फीसदी चढ़े। जबकि GVK Power and Infra के शेयरों में 27.11 फीसदी की तेजी आई है। इस दौरान Urja Global के शेयर 162.13 फीसदी और Orient Green Power के शेयर 63.77 फीसदी चढ़े हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें