Get App

Multibagger Penny Stocks: 11 साल में करोड़पति, 11 महीने में 3 गुना रिटर्न, अब ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

Multibagger Penny Stocks: एक ऐसा शेयर है जो सिर्फ लॉन्ग ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। लॉन्ग टर्म में इसने महज 11 साल में ही निवेशकों को एक लाख रुपये से कम के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है तो दूसरी तरफ 11 महीने में इसने निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया। अब ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ही बढ़ा दिया है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 4:40 PM
Multibagger Penny Stocks: 11 साल में करोड़पति, 11 महीने में 3 गुना रिटर्न, अब ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
Multibagger Penny Stocks: Indo Count के शेयर 8 मार्च 2013 को महज 2.64 रुपये पर थे। अब यह 319 रुपये पर है यानी कि महज 11 साल में ही 83 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशक करोड़पति बन गए।

Multibagger Penny Stocks: बेडशीट और रजाई बनाने वाली दिग्गज कंपनी इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (Indo Count Industries) के शेयरों में आज शानदार तेजी रही। वहीं लॉन्ग टर्म में इसने महज 11 साल में ही निवेशकों को एक लाख रुपये से कम के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया है। यह सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही नहीं बल्कि शॉर्ट टर्म में भी किंग साबित हुआ है और 11 महीने में इसने निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया। ब्रोकरेज फर्म अब भी इसे लेकर पॉजिटिव हैं और न सिर्फ खरीदारी की रेटिंग को कायम रखा है बल्कि टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। आज की बात करें तो इसके शेयर BSE पर 8.26 फीसदी की बढ़त के साथ 319.00 रुपये के भाव (Indo Count Share Price) पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 323.70 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था।

11 साल में 83 हजार बना एक करोड़

इंडो काउंट के शेयर 8 मार्च 2013 को महज 2.64 रुपये पर थे। अब यह 319 रुपये पर है यानी कि महज 11 साल में ही 83 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशक करोड़पति बन गए। अब शॉर्ट टर्म में बात करें तो इंडो काउंट के शेयर पिछले साल 28 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर 101.15 रुपये पर थे। इस लेवल से 11 महीने में ही यह 260 फीसदी से अधिक उछलकर पिछले महीने 26 फरवरी 2024 को 364.60 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और उतार-चढ़ाव के साथ फिलहाल इस लेवल से यह करीब 13 फीसदी डाउनसाइड है। हालांकि ब्रोकरेज के टारगेट के हिसाब से यह रिकॉर्ड हाई लेवल टूट सकता है और यह नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

ब्रोकरेज क्यों है Indo Count पर बुलिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें