Get App

यह शेयर देगा दोगुना रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल ने लगाया दांव, बुल केस में 114% बढ़ सकता है भाव

Arvind Fashions shares: अरविंद फैशंस लिमिटेड के शेयरों में आज 16 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत तक चढ़कर 521 रुपये के भाव पर पहुंच गए। यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें उसने बुल केस में अरविंद फैशंस के शेयरों में मौजूदा स्तरों से 114 फीसदी तक की भारी तेजी आने का अनुमान जताया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 1:04 PM
यह शेयर देगा दोगुना रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल ने लगाया दांव, बुल केस में 114% बढ़ सकता है भाव
Arvind Fashions shares: मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि FY26 से FY28 तक फर्म को ₹660 करोड़ का फ्री कैश फ्लो मिलेगा

Arvind Fashions shares: अरविंद फैशंस लिमिटेड के शेयरों में आज 16 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत तक चढ़कर 521 रुपये के भाव पर पहुंच गए। यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें उसने बुल केस में अरविंद फैशंस के शेयरों में मौजूदा स्तरों से 114 फीसदी तक की भारी तेजी आने का अनुमान जताया है।

मोतीलाल ओसवाल ने अरविंद फैशंस के शेयरों पर ‘Buy’ की रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है। ब्रोकरेज ने बेस केस में इस शेयर के लिए 725 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके शेयरों में सोमवार के बंद भाव से करीब 47 फीसदी की संभावित तेजी को दिखाता है।

ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा कि लालभाई ग्रुप की यह कंपनी भारत की प्रमुख ब्रांडेड अपैरल कंपनियों में से एक है, जिसके पास यूएस पोलो एसोसिएशन, एरो, टॉमी हिलफिगर, कैल्विन क्लेन और फ्लाइंग मशीन जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड्स का मजबूत पोर्टफोलियो है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, अरविंद फैशंस इस समय एक अहम मोड़ पर खड़ी है, जहां कंपनी कंसोलिडेशन के दौर से निकलकर मुनाफे के साथ विस्तार के चरण में प्रवेश कर रही है। कंपनी अब अपनी रणनीति को और ज्यादा केंद्रित कर रही है और पांच मुख्य ‘पावर ब्रांड्स’ पर फोकस बढ़ा रही है, जो आने वाले सालों में इसके लिए ग्रोथ के अगले चरण की नींव रखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें