Multibagger Stocks: मार्केट में करीब 14 महीने पहले लिस्ट हुई ट्राइडेंट टेकलैब्स के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों पर बेतहाशा पैसा बरसाया है। कंपनी का शेयर ही नहीं बल्कि कारोबार भी तेजी से बढ़ा है और वित्त वर्ष 2024 में इसका मुनाफा लगभग डबल हो गया था। शेयरों की बात करें तो 14 महीने में आईपीओ निवेशक 3279 फीसदी मुनाफे में हैं यानी कि एक लाख रुपये का निवेशक फिलहाल 33 लाख रुपये से अधिक का बन चुका है। आज इसके शेयर एनएसई एसएमई पर 2.52 फीसदी की गिरावट के साथ 1,182.95 रुपये पर बंद हुए हैं।
