Get App

Mutual Funds Return: आपका म्यूचुअल फंड सही रिटर्न दे रहा या नहीं? आसानी से कर सकते हैं पता

Mutual Funds Return: आपका म्यूचुअल फंड सही रिटर्न दे रहा है या नहीं, यह सिर्फ मुनाफा देखकर तय नहीं होता। जानिए किन फैक्टर के जरिए आप कैसे आसानी से अपने निवेश का सही आकलन कर सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 2:42 PM
Mutual Funds Return: आपका म्यूचुअल फंड सही रिटर्न दे रहा या नहीं? आसानी से कर सकते हैं पता
SIP का रिटर्न साधारण तरीके से नहीं, बल्कि XIRR से सही तरीके से समझ आता है।

Mutual Funds Return: म्यूचुअल फंड में पैसा बढ़ते देखना अच्छा लगता है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या आपका पैसा सही रफ्तार से बढ़ रहा है या नहीं। कई निवेशक सिर्फ ग्रीन रिटर्न देखकर संतुष्ट हो जाते हैं, जबकि खेल यहां खत्म नहीं होता।

असली समझदारी यह जानने में है कि आपका फंड बाजार और बाकी फंड्स से आगे है या पीछे। अगर आपका फंड सिर्फ बढ़ रहा है, लेकिन दूसरों से धीमा है, तो यह उतना अच्छा सौदा नहीं जितना दिखता है। आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका म्यूचुअल फंड सही रिटर्न दे रहा है या नहीं।

कितना होना चाहिए रिटर्न

किसी भी निवेश का असली मतलब यही होता है कि वह महंगाई से ज्यादा कमाए। अगर महंगाई सालाना 6% के आसपास बढ़ रही है, तो आपका रिटर्न इससे ऊपर होना जरूरी है। वरना असल में आपकी कमाई बढ़ नहीं रही, बल्कि नुकसान हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें