Get App

HDFC Mutual Fund का बड़ा फैसला, अब Gold ETF का पूरा पैसा फिजिकल गोल्ड में जरूरी नहीं, ये हुए बदलाव

अगर आप गोल्ड ईटीएफ में पैसे लगाते हैं तो एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) के गोल्ड ईटीएफ में निवेश से पहले बदलावों के बारे में जान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये बदलाव काफी अहम है और अगर मौजूदा निवेशकों को यह पसंद नहीं आ रहा है तो बिना एग्जिट लोड चुकाए इस तारीख तक पैसा निकालने का विंडो खुला है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 8:47 AM
HDFC Mutual Fund  का बड़ा फैसला, अब Gold ETF का पूरा पैसा फिजिकल गोल्ड में जरूरी नहीं, ये हुए बदलाव
HDFC Mutual Fund का कहना है कि गोल्ड ईटीएफ के तहत अधिक से अधिक पैसा फिजिकल गोल्ड में लगाने की कोशिश की जाएगी।

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने अपने गोल्ड ईटीएफ के ढांचे में बदलाव किया है जो 22 अप्रैल से प्रभावी होगा। म्यूचुअल फंड ने इसे फंडामेंटल एट्रीब्यूट चेंज की कैटेगरी में रखा है। रिवाइज्ड प्रोविजंस के तहत इस स्कीम का 95-100% पैसा तो गोल्ड में लगता रहेगा लेकिन इसमें अब गोल्ड से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स जैसे कि गोल्ड डिपॉजिट स्कीम्स (GDS), गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम्स (GMS), औक एक्सचेंज-ट्रेडेड कमोडिटी डेरिवेटिव्स (ETCDs) में भी पैसा लगाया जा सकेगा। फ्रेमवर्क में गोल्ड से जुड़े इन इंस्ट्रूमेंट्स में नेट एसेट्स के अधिकतम 50% तक का एक्सपोजर की बात कही गई है। इसमें भी जीडीएस और जीएमएस के लिए 20% की लिमिट है। वहीं बाकी 0–5% पैसा डेट म्यूचुअल फंड यूनिट के साथ-साथ डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जाएगा।

कमोडिटी डेरिवेटिव्स में जरूरत पड़ने पर ही लगेगा पैसा

फ्रेमवर्क में कमोडिटी डेरिवेटिव्स से जुड़े रिस्क का खुलासा शामिल किया गया है, जैसे कि वोलैटिलिटी, कम लिक्विडिटी, फिजिकल गोल्ड के मुकाबले भाव में अंतर, और सेटलमेंट से जुड़े रिस्क। 24 मार्च को जारी स्पष्टीकरण में फंड ने कहा कि ETCDs में निवेश का प्रावधान योजना की नियमित रणनीति का हिस्सा नहीं है बल्कि सिर्फ एक एनेबलिंग मेजर है यानी कि अगर निवेश करना हो तो किया जा सके। म्यूचुअल फंड का कहना है कि इसमें निवेश सिर्फ रेयर टाइम में किया जाएगा जैसे कि फिजिकल गोल्ड की खरीदारी या बिक्री में अस्थायी तौर पर दिक्कतें आ रही हैं। म्यूचुअल फंड का कहना है कि मार्केट की परिस्थितयां सामान्य होने पर इसे समाप्त कर दिया जाएगा।

मौजूदा निवेशकों के लिए 21 अप्रैल तक फ्री एग्जिट विंडो

सब समाचार

+ और भी पढ़ें