पिछले साल के भारी गिरावट के बाद नवंबर महीने में नए जमाने की इंटरनेट आधारित कंपनियों में नवंबर महीने में म्यूचुअल फंड मैनेजरों की तरफ से जोरदार खरीदारी होती दिखी है। प्राइम डेटाबेस (Prime Database) के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में म्यूचुअल फंड्स ने न्यू एज टेक कंपनियों में 2139 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है। म्यूचुअल फंड्स अपने फंड का बड़ा हिस्सा Nykaa, PB Fintech, Delhivery और PayTM में डाला है। इससे संकेत मिलता है कि प्री-आईपीओ इनवेस्टरों के लिए लॉक-इन खुलने को बाद म्यूचुअल फंडों ने नवंबर में इन शेयरों में बड़े ब्लॉक ट्रेड का फायदा उठाया है।
