दिसंबर महीने में म्यूचुअल फंडों में 33.8 अरब रुपये के नए निवेश देखने को मिले हैं। इस अवधि में म्यूचुअल फंडों ने अपने पोर्टफोलियो में नई लिस्टेड कंपनियों Medplus Health, CMS Info Systems, Metro Brands, Tega Industries को शामिल किया है। यह जानकारी हम आपको ब्रोकरेज हाउस Edelweiss के एनालिसिस के आधार पर उपलब्ध करा रहे हैं। इनके अलावा कुछ और नए लिस्टेड स्टॉक भी म्यूचुअल फंडों की शॉपिंग लिस्ट में शामिल रहे हैं। इनमें RateGain Travel, Anand Rathi Wealth, MapmyIndia, Data Patterns, Supriya Lifescience, Shriram Properties, Star Health के नाम शामिल हैं।
मिडकैप स्पेस पर नजर डालें तो AMC की शॉपिंग लिस्ट में PCA Labs, Indian Hotels और REC की बड़ी हिस्सेदारी रही है।
वहीं म्यूचुअल फंडों ने दिसंबर में Vodafone Idea, Persistent Systems, Indian Energy Exchange (IEX) और Latent View and Analytics में बिकवाली की है।
स्मॉलकैप स्पेस पर नजर डालें तो म्यूचुअल फंडों ने दिसंबर में Go Fashion, Data Patterns, Kalpataru Power और PVR में खरीदारी की है जबकि RBL Bank, Equitas Holdings, JM Financial और Sobha में बिकवाली की है।
गौरतलब है कि मिडकैप सेगमेंट में 10,000 करोड़ रुपये से 40,000 करोड़ रुपये तक की मार्केटकैप वाली कंपनियां शामिल होती हैं जबकि स्मॉलकैप में 10,000 करोड़ रुपये कम की मार्केटकैप वाली कंपनियां शामिल होती हैं।
एडेलवाइस की रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि अपनी वर्तमान होल्डिंग के साथ ही फंड हाउसों ने दिसंबर में ICICI Bank, Wipro, Infosys और HDFC Bank में और खरीदारी की है जबकि HCL Tech, Bharat Electronics और RBL Bank में बिकवाली है।
एसपीआई में मजबूत ग्रोथ और मल्टीकैप फंड कैटेगरी में मजबूत निवेश के चलते दिसंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंडों का निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दिसंबर महीने में मंथली एसआईपी का योगदान बढ़कर 11305 करोड़ रुपये पर आ गया है जो कि नवंबर में 11005 करोड़ रुपये पर था। इसके अलावा दिसंबर महीने में एसआईपी अकाउंट की संख्या 4.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 4.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। दिसंबर महीने में म्यूचुअल फंड की AUM 37.72 लाख करोड़ रुपये रही है जो कि नवबंर में 37.34 लाख करोड़ रुपये थी।