Get App

म्यूचुअल फंडों ने दिसंबर में इन मिड और स्मॉलकैप शेयरों में की खरीदारी, आइए देखते हैं कौन हैं इस लिस्ट में शामिल

एसपीआई में मजबूत ग्रोथ और मल्टीकैप फंड कैटेगरी में मजबूत निवेश के चलते दिसंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंडों का निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2022 पर 5:47 PM
म्यूचुअल फंडों ने दिसंबर में इन मिड और स्मॉलकैप शेयरों में की खरीदारी, आइए देखते हैं कौन हैं इस लिस्ट में शामिल
दिसंबर में Vodafone Idea, Persistent Systems, Indian Energy Exchange (IEX) और Latent View and Analytics में बिकवाली की है।

दिसंबर महीने में म्यूचुअल फंडों में 33.8 अरब रुपये के नए निवेश देखने को मिले हैं। इस अवधि में म्यूचुअल फंडों ने अपने पोर्टफोलियो में नई लिस्टेड कंपनियों Medplus Health, CMS Info Systems, Metro Brands, Tega Industries को शामिल किया है। यह जानकारी हम आपको ब्रोकरेज हाउस Edelweiss के एनालिसिस के आधार पर उपलब्ध करा रहे हैं। इनके अलावा कुछ और नए लिस्टेड स्टॉक भी म्यूचुअल फंडों की शॉपिंग लिस्ट में शामिल रहे हैं। इनमें RateGain Travel, Anand Rathi Wealth, MapmyIndia, Data Patterns, Supriya Lifescience, Shriram Properties, Star Health के नाम शामिल हैं।

मिडकैप स्पेस पर नजर डालें तो AMC की शॉपिंग लिस्ट में PCA Labs, Indian Hotels और REC की बड़ी हिस्सेदारी रही है।

वहीं म्यूचुअल फंडों ने दिसंबर में Vodafone Idea, Persistent Systems, Indian Energy Exchange (IEX) और Latent View and Analytics में बिकवाली की है।

स्मॉलकैप स्पेस पर नजर डालें तो म्यूचुअल फंडों ने दिसंबर में Go Fashion, Data Patterns, Kalpataru Power और PVR में खरीदारी की है जबकि RBL Bank, Equitas Holdings, JM Financial और Sobha में बिकवाली की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें