SBI MF: दिग्गज फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने हिंदी में अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। कंपनी की इस पहल से हिंदी भाषियों को आसानी होगी। अब वो अपनी भाषा चुनकर निवेश के टिप्स जान सकते हैं। वो अपनी सुविधानुसार ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। कंपनी की नई वेबसाइट 14 सितंबर 2022 को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) से पहले लॉन्च की गई है।
कंपनी के पास 1.5 करोड़ से अधिक निवेशक है
SBI MF की इस पहल से कंपनी की पहुंच हिंदी भाषियों में भी बढ़ेगी। देश में करीब 44 फीसदी लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं। कंपनी के पास 1.5 करोड़ से ज्यादा म्यूचुअल फंड निवेशक हैं। अब निवेशक अपनी पसंद की भाषा का चयन करके म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। हिंदी वेबसाइट में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसमें नया डैश बोर्ड लेआउट, ऑर्डर ट्रैकिंग, फैमिली अकाउट्स, निवेश आडिया, पोर्टफोलियो जैसे कई टूल्स, नए कैलकुलेटर और निवेश स्टार्टर किट शामिल किए गए हैं। जो लोग म्यूचुअल फंड के बारे में हिंदी में जानना चाहते हैं। निवेश करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए यह वेबासइट काफी उपयोगी है। अब निवेशक सिर्फ एक क्लिक पर ढेर सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
बता दें कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। जो कि SBI म्यूचुअल फंड की योजनाओं का प्रबंधन करती है। कंपनी तीन दशकों से अधिक समय से इंडियन म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में मौजूद है।