Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
अंबुजा, ACC सीमेंट पर नजर
CNBC-आवाज़ की खबर पर मुहर लगी है । अदानी ग्रुप प्रेफरेंशियल वारंट से अंबुजा सीमेंट में 20 हजार करोड़ रुपये का नया निवेश करेगा । कंपनी में अदानी ग्रुप की 70% हिस्सेदारी होगी । साथ ही 6.4 अरब डॉलर में अंबुजा और ACC को खरीदने का सौदा पूरा हुआ।
फोकस में BEL/BHARAT FORGE / BDL/PARAS DEF/ MTAR/ ZEN
आर्मी की तरफ से सैनिक साजो-समान के टेंडर मिला है। गन, मिसाइल, ड्रोन, कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए टेंडर मिला है। ऑप्टिकल, स्पेशल व्हीकल और दूसरे इंजीनियरिंग प्रोड्क्ट शामिल है।
फोकस में टायर कंपनियां
बस ट्रक टायर पर एंटी डंपिंग ड्यूटी 3 साल तक जारी रहेगी। न्यूमैटिक रेडियल टायर पर ड्यूटी जारी रहेगी। DGTR ने ड्यूटी कायम रखने की सिफारिश की है। अपोलो टायर, जेके टायर और MRF ने मांग की थी।
फोकस में महिंद्रा ग्रुप
Ontario Teachers Pension Fund के साथ करार किया है। फंड Mahindra Susten में 30 फीसदी हिस्सा खरीदेगा । महिंद्रा ग्रुप को करीब 1300 करोड़ रुपये मिलेंगे। रिन्यूबल एनर्जी कारोबार में Mahindra Susten है।
फोकस में हीरो मोटोकॉर्प
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतर सकती है। घरेलू बाजार में पहला मॉडल 7 अक्टूबर को लॉन्च होगा। Vida ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक मॉडल आएंगे।
फोकस में सिप्ला
गोवा प्लांट को 3 रिपीट आपत्तियां मिलीं है। अगस्त में जांच के दौरान 6 आपत्तियां मिली थीं। गोवा प्लांट को फरवरी 2020 से वॉर्निग लेटर मिला है।
फोकस में WELSPUN CORP
US में कार्बन कैप्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर है। 1256 किमी HFIW पाइप बिछाने का ऑर्डर मिला है।
फोकस में ग्रेन्यूल्स
27 सितंबर तक बायबैक ऑफर खुलेगा । जबकि 11 अक्टूबर तक शेयर टेंडर कर सकेंगे । 400 रुपये शेयर के भाव पर बायबैक हो रहा है। कंपनी बायबैक पर 250 करोड़ खर्च करेगी।
फोकस में श्री रेणुका शुगर्स
कंपनी एथेनॉल की प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाई है। क्षमता 720 KLPD से बढ़ाकर 1250 KLPD की है।
फोकस में दीपक फर्टिलाइजर
वेनगार्ड ग्रुप ने 6,88,921 शेयर खरीदे है और यह शेयर 890.23 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे है। सिंगापुर की Integrated Core Strategies ने शेयर बेचें।
फोकस में GHCL
वेनगार्ड ग्रुप ने 11Lk शेयर खरीदे है। 671.12 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।
फोकस में एल्गी इक्विपमेंट्स
वेनगार्ड ग्रुप ने 55 लाख से ज्यागा शेयर खरीदे है। शेयर 489.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।