Natco Pharma Shares: नैटको फार्मा के शेयर 12% उछले, मार्च में वजन घटाने की दवा लॉन्च करेगी कंपनी

Natco Pharma Shares: नैटको फार्मा के शेयरों में आज 16 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 12% से भी अधिक चढ़ गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को लॉन्च करने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा कंपनी के तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
Natco Pharma Shares: सेमाग्लूटाइड एक लोकप्रिय वेट लॉस यानी वजन घटाने की दवा है

Natco Pharma Shares: नैटको फार्मा के शेयरों में आज 16 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 12% से भी अधिक चढ़ गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को लॉन्च करने के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा कंपनी के तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे।

सुबह 10 बजे के करीब, नैटको फार्मा के शेयर 10.78% बढ़कर 912.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि यह अभी भी अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 1,059 रुपये से करीब 14% नीचे है। पिछले एक साल में शेयर करीब 13% चढ़ चुका है।

मार्च में लॉन्च होगी वेट लॉस दवा

कंपनी ने शनिवार, 14 फरवरी को बताया कि उसे सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) से सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन के निर्माण और बिक्री की मंजूरी मिल गई है। कंपनी इस दवा को मार्च में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है।


सेमाग्लूटाइड एक लोकप्रिय वेट लॉस यानी वजन घटाने की दवा है। इसका इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज से जूझ रहे वयस्क मरीजों में किया जाता है। यह दवा डाइट और एक्सरसाइज के साथ दी जाती है। ग्लोबल स्तर पर इस दवा की मांग तेजी से बढ़ी है। भारत में इसके जेनरिक वर्जन को मंजूरी मिलना कंपनी के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।

USFDA से भी मिली राहत

कंपनी ने शुक्रवार को शेयरों बाजारों को बताया कि उसे अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) मिल गई है। USFDA ने कंपनी की चेन्नई API यूनिट का 17 से 21 नवंबर 2025 के बीच दौरा किया था। इस दौरान उसने सात ऑब्जर्वेशन जारी किए गए थे।

अब USFDA ने इस जांच को “वॉलंटरी एक्शन इंडिकेटेड (VAI)” कैटेगरी में रखा है। इसका मतलब है कि कुछ सुधार की जरूरत है, लेकिन यह गंभीर उल्लंघन नहीं है। निवेशकों ने इस खबर को भी पॉजिटिव संकेत के रूप में लिया।

मजबूत तिमाही नतीजे

कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे भी अच्छे रहे। कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.3% बढ़कर 152 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 133 करोड़ रुपये था। वहीं रेवेन्यू 36.3% बढ़कर 647.3 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 474.8 करोड़ रुपये था। EBITDA 39 करोड़ रुपये से बढ़कर 158.7 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन भी 8.2% से बढ़कर 24.5% हो गया।

यह भी पढ़ें- BSE, एंजेल वन, ग्रो के शेयर 10% तक टूटे, RBI के नए नियमों से मचा हड़कंप, जानें कारण

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।