Get App

‘नजर और सब्र’: 2026 में शेयर बाजार का मंत्र बन सकता है धुरंधर का यह डायलॉग, जानिए क्यों

मार्केट एक्सपर्ट्स अब नए साल 2026 में बाजार की चाल को लेकर अपने अनुमान लगा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन अनुमानों को अगर एक लाइन में समझना हो तो, यहां ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का एक फेमस डायलॉग बिलकुल फिट बैठता है- “नजर और सब्र”

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 3:37 PM
‘नजर और सब्र’: 2026 में शेयर बाजार का मंत्र बन सकता है धुरंधर का यह डायलॉग, जानिए क्यों
मॉर्गन स्टैनली ने बीएसई सेंसेक्स के 1,07,000 तक पहुंचने का अनुमान लगाया है

निवेशक सही ट्रेडिंग रणनीति कहीं भी ढूंढ सकते हैं, बस जरूरत है कि उनकी नजर सही हो। साल 2025 में शेयर बाजार से बहुत मुनाफा नहीं मिला, लेकिन एक्सपर्ट्स अब नए साल 2026 में बाजार की चाल को लेकर अपने अनुमान लगा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन अनुमानों को अगर एक लाइन में समझना हो तो, यहां ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का एक फेमस डायलॉग बिलकुल फिट बैठता है- “नजर और सब्र”।

2025 का सफर: गिरावट से रिकॉर्ड हाई तक

साल 2025 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए आसान नहीं रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से जुड़े झटकों ने बाजार को हिला दिया और साल के पहले हिस्से में ही पिछले साल की कमाई मिट गई। हालांकि, साल के आखिर तक तस्वीर बदली। सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार वापसी की और नए लाइफटाइम हाई बना दिए। दिलचस्प बात यह रही कि बाजार को पिछले साल के स्तरों पर लौटने में करीब 14 महीने लगे।

अब सवाल यह है कि आगे क्या? 2024 में अच्छे रिटर्न और 2025 में सुस्त प्रदर्शन के बाद, क्या 2026 में बाजार ब्रेकआउट देगा या फिर एक और कंसोलिडेशन का साल देखने को मिलेगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें