Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिले 83 करोड़ के ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी को 83 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए ऑर्डर मिले हैं। इनमें केनरा बैंक की रिहायशी बिल्डिंग, आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री आवास का अपग्रेडेशन और ओडिशा में कई सरकारी प्रोजेक्ट शामिल हैं। इससे शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 6:36 PM
NBCC India का शेयर प्राइस बुधवार को 1.78% की गिरावट के साथ 102.20 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC India को 83.24 करोड़ रुपये (GST को छोड़कर) के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। इनमें बैंक की रिहायशी इमारत, मुख्यमंत्री आवास के अपग्रेडेशन और ओडिशा में कई सरकारी सुविधाओं के निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

कहां-कहां मिला काम?

NBCC को सबसे बड़ा ऑर्डर केनरा बैंक से मिला है। कंपनी मुंबई के बोरीवली वेस्ट में बैंक के लिए रिहायशी बिल्डिंग बनाएगी। इस प्रोजेक्ट की कीमत 39.99 करोड़ रुपये है।


इसके अलावा कंपनी को 5.51 करोड़ रुपये का ऑर्डर नई दिल्ली के जनपथ स्थित बंगला नंबर-1 के अपग्रेडेशन के लिए मिला है। यह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है।

वहीं ओडिशा सरकार के फिशरीज एंड एनिमल रिसोर्स डेवलपमेंट (F&ARD) विभाग ने NBCC को 37.74 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया है। इसके तहत राज्य के कई जिलों में वेटरनरी हॉस्पिटल, पॉलीक्लिनिक, डायग्नोस्टिक लैब, पशुधन सहायता केंद्र, रिसोर्स सेंटर और प्रशासनिक कार्यालयों का निर्माण और विस्तार किया जाएगा।

मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

मार्च 2026 तिमाही में NBCC का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 253.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 182.7 करोड़ रुपये था।

हालांकि कंपनी की आय में हल्की गिरावट दर्ज हुई। तिमाही के दौरान रेवेन्यू 1.8% घटकर 4,559.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 4,643.8 करोड़ रुपये था। EBITDA भी 3.4% घटकर 287.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं EBITDA मार्जिन 6.4% से मामूली घटकर 6.3% पर आ गया।

NBCC के शेयरों का हाल

NBCC India का शेयर प्राइस बुधवार को 1.78% की गिरावट के साथ 102.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 10.34% चढ़ा है। हालांकि, 1 साल में स्टॉक 17.28% नीचे आया है। इस सरकारी कंपनी का मार्केट कैप 27.56 हजार करोड़ रुपये है।

NBCC एक सरकारी कंस्ट्रक्शन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी है। यह सरकारी दफ्तरों, आवासीय परियोजनाओं, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के निर्माण और प्रबंधन का काम करती है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।