Get App

NBCC के शेयरों में 3% से ज्यादा का उछाल, 230 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद चढ़े शेयर

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत इस सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से 229.81 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी काकीनाडा में IIFT के लिए नए कैंपस का निर्माण करेगी

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 2:45 PM
NBCC के शेयरों में 3% से ज्यादा का उछाल, 230 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद चढ़े शेयर
सरकारी कंपनी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NBCC) के शेयरों में आज शुक्रवार को शानदार रैली देखने को मिल रही है।

NBCC share price : सरकारी कंपनी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NBCC) के शेयरों में आज शुक्रवार को शानदार रैली देखने को मिल रही है। इस समय यह शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद लगभग 2 फीसदी की तेजी के साथ 37.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में यह 38.55 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। दरअसल, कंपनी को 230 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि आज इसके शेयर 3 फीसदी तक चढ़ गए थे।

ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत इस सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से 229.81 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी काकीनाडा में IIFT के लिए नए कैंपस का निर्माण करेगी। इससे पहले, फर्म को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में 541.02 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले थे।

24 फरवरी को कंपनी की कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 54,600 करोड़ रुपये थी। एनबीसीसी ने एक महीने पहले 309.10 करोड़ रुपये और नवंबर में 300.41 करोड़ रुपये की तुलना में जनवरी में कुल 194.17 करोड़ रुपये का बिजनेस हासिल किया। दिसंबर 2022 में इसका कंसोलिडेटेड नेट सेल 6 फीसदी बढ़कर 2,135.78 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि नेट प्रॉफिट लगभग 17 फीसदी घटकर 69.09 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें