Nestle भारत में 'चिंग्स सीक्रेट' की ओनर कैपिटल फूड्स को खरीदने की तैयारी में, 1 अरब डॉलर में हो सकता है सौदा

कैपिटल फूड्स मसालेदार नूडल्स और "देसी चाइनीज" फ्लेवर वाली फ्यूज़न चटनी का चिंग्स सीक्रेट ब्रांड बनाती है। इसके अलावा यह स्मिथ एंड जोन्स कुकिंग पेस्ट और मसाला मिक्स भी बेचती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र का ये भी कहना है कि हालांकि इस संभावित सौदे पर बातचीत आगे बढ़ रही है। लेकिन कई अन्य दावेदारों ने भी कैपिटल फूड्स को खरीदने में रुचि दिखाई है। ऐसे में ये पक्का नहीं है कि नेस्ले ही Chings Secret के अधिग्रहण के दौड़ में बाजी मारता दिखेगा

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी देश में दही से लेकर अनाज तक सब कुछ बेचती है। वहीं, कैपिटल फूड्स की बात करें तो इसके निवेशकों में जनरल एटलांटिक का नाम शामिल है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दुनिया की सबसे बड़ी फूड ग्रुप Nestle SA भारतीय कंपनी कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को अधिग्रहित करने के लिए फाइनल बिडर्स में शामिल है। गौरतलब है कि नेस्ले (Nestle SA)देश की तेजी से ग्रो करती इकोनॉमी में अपनी पैठ बढ़ाने पर फोकस कर रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये अधिग्रहण प्लान उसके ग्रोथ प्लान का ही एक हिस्सा है। अपने नाम की गोपनीयता बनाये रखने की शर्त पर मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि स्विस कंपनी Nestle मुंबई स्थित कैपिटल फूड्स के अधिग्रहण के लिए एक संभावित सौदे की शर्तों पर बातचीत की प्रक्रिया में है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये सौदा 1 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है।

    कैपिटल फूड्स बनाती है मसालेदार नूडल्स और "देसी चाइनीज" फ्लेवर वाली फ्यूज़न चटनी

    बता दें कि कैपिटल फूड्स मसालेदार नूडल्स और "देसी चाइनीज" फ्लेवर वाली फ्यूज़न चटनी का चिंग्स सीक्रेट ब्रांड बनाती है। इसके अलावा यह स्मिथ एंड जोन्स कुकिंग पेस्ट और मसाला मिक्स भी बेचती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र का ये भी कहना है कि हालांकि इस संभावित सौदे पर बातचीत आगे बढ़ रही है। लेकिन कई अन्य दावेदारों ने भी कैपिटल फूड्स को खरीदने में रुचि दिखाई है। ऐसे में ये पक्का नहीं है कि नेस्ले ही Chings Secret के अधिग्रहण के दौड़ में बाजी मारता दिखेगा।


    नेस्ले  के शेयरों ने पिछले 12 महीनों में दिखी 10 फीसदी की तेजी

    नेस्ले की भारत में लिस्टेड यूनिट के शेयरों ने पिछले 12 महीनों में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। फिलहाल 11 बजे के आसपास ये स्टॉक 484.05 यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 19543 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का दिन का हाई 19687.95 रुपए और दिन का लो 19155 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 21050 रुपए का और 52 वीक लो 19155 रुपए का है। स्टॉक का वॉल्यूम 38690 शेयर और मार्केट कैप 188196 रुपए है।

    नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेक्टर 31 मार्च को दर्शकों के लिए खुलेगा, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा मुफ्त प्रवेश

    नेस्ले ने 1961 में लगाई थी भारत में अपनी पहली उत्पादन इकाई

    नेस्ले ने 1961 में भारत में अपनी पहली उत्पादन इकाई लगाई थी। कंपनी देश में दही से लेकर अनाज तक सब कुछ बेचती है। वहीं, कैपिटल फूड्स की बात करें तो इसके निवेशकों में जनरल एटलांटिक का नाम शामिल है। जनरल एटलांटिक ने कैपिटल फूड्स में 2018 हिस्सेदारी खरीदी थी। इस खबर के बारे में पूछताछ करने पर नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, कैपिटल फूड्स ने भी अभी तक इस खबर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।