Get App

अगले 4 साल में 100% बढ़ सकता है यह PSU स्टॉक, CLSA ने दी दांव लगाने की सलाह

NHPC Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA की मानें तो भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी NHPC लिमिटेड के शेयरों का भाव अगले चार साल में दोगुना हो सकता है। वहीं अगले एक साल में उसने इस शेयर में 44% तक की तेजी आने का अनुमान जताया है। CLSA ने NHPC के शेयर को "हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म"की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 117 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 12:44 PM
अगले 4 साल में 100% बढ़ सकता है यह PSU स्टॉक, CLSA ने दी दांव लगाने की सलाह
NHPC का स्टॉक अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 28% तक गिर चुका है

NHPC Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA की मानें तो भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी NHPC लिमिटेड के शेयरों का भाव अगले चार साल में दोगुना हो सकता है। वहीं अगले एक साल में उसने इस शेयर में 44% तक की तेजी आने का अनुमान जताया है। CLSA ने NHPC के शेयर को "हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म"की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 117 रुपये प्रति शेयर तय किया है। फिलहाल यह शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 30% तक गिर चुका है।

CLSA का मानना है कि NHPC अप्रैल के पहले सप्ताह में अपने Parbati-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (P2 HEP) को चालू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने गुरुवार 27 मार्च को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया था कि Parbati-II प्रोजेक्ट की यूनिट-3 (200 मेगावाट) का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। बची हुई दो यूनिट्स का ट्रायल रन 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

CLSA ने कहा कि P2 HEP प्रोजेक्ट का चालू होने NHPC के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है और यह शेयरधारकों के लिए लंबे समय से अटकी हुई वैल्यू को अनलॉक कर सकता है। NHPC ने अब तक इस परियोजना की 50% क्षमता को 110% लोड पर 12 घंटे तक सफलतापूर्वक चलाया है और बाकी क्षमता मार्च के अंत तक तैयार हो जानी चाहिए।

25 साल में पूरा हुआ सबसे जटिल प्रोजेक्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें