Nifty 50 के चार शेयर एक साल के हाई पर, कमजोर मार्केट में भी धड़ाधड़ हो रही खरीदारी

Nifty 50 Stocks: निफ्टी 50 के चार शेयर आज एक साल के हाई पर पहुंच गए। इसमें से दो शेयर अदाणी ग्रुप (Adani Group Stocks) के हैं। वहीं आठ शेयर तो ऐसे हैं जो उतार-चढ़ाव के साथ एक साल के हाई के काफी करीब हैं और एक साल के हाई लेवल से इनकी दूरी एक फीसदी से भी कम है

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 12:03 PM
Nifty 50 Stocks: घरेलू मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स (Sensex) और Nifty 50 औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। हालांकि कुछ शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है।

Nifty 50 Stocks: घरेलू मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स (Sensex) और Nifty 50 औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। हालांकि कुछ शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। निफ्टी 50 की बात करें तो इसके 12 शेयर ग्रीन जोन में हैं जिसमें से चार तो एक साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए तो 8 शेयर ऐसे हैं जो रिकॉर्ड या एक साल के हाई से 1 फीसदी से भी कम दूर है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी का सिर्फ एक ही शेयर HUL ही ऐसा है जो अपने एक साल के निचले स्तर के करीब है। इसका एक साल का निचला स्तर 2,346.75 रुपये है और आज निफ्टी 50 पर इंट्रा-डे में यह 2,381.60 रुपये तक आ गया था। इसका एक साल का हाई 2,769.65 रुपये है।

Nifty 50 Stocks: चार शेयर एक साल के हाई पर

कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी आज निफ्टी 50 के चार शेयर रिकॉर्ड हाई या एक साल के हाई पर पहुंच गए। इसमें से दो तो अदाणी ग्रुप के शेयर (Adani Group Stocks) हैं। अदाणी पोर्ट्स के शेयर फिलहाल 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 1336.15 रुपये पर हैं। इंट्रा-डे में यह 1340.85 रुपये तक पहुंच गया था जो इसका रिकॉर्ड हाई है। SBI Life की बात करें तो अभी यह 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 1541.90 रुपये पर है। इंट्रा-डे में यह भी 1548 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर चला गया था। अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर भी इंट्रा-डे में एक साल के हाई 3,311 रुपये पर पहुंच गए। फिलहाल यह 1.28 फीसदी की मजबूती के साथ 3315.20 रुपये पर है। इसके अलावा पावरग्रिड के शेयर फिलहाल 2.46 फीसदी की बढ़त के साथ 288.9 रुपये पर हैं। इंट्रा-डे में यह 289.85 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया था।


और कौन-शेयर एक साल के हाई के करीब

निफ्टी 50 के चार शेयर तो एक साल के हाई पर पहुंच गए। वहीं कुछ शेयर उतार-चढ़ाव के साथ एक साल के हाई के काफी करीब हैं और एक साल के हाई लेवल से एक फीसदी से भी कम दूर हैं। इनमें टाटा ग्रुप की दो कंपनी भी शामिल है। आठ कंपनियां- सिप्ला, टाटा स्टील, सन फार्मा, एमएंडएम, डॉ रेड्डी, टाटा मोटर्स, रिलायंस और ICICI बैंक अपने एक साल से काफी करीब भाव पर हैं।

L&T Share Price: कमजोर मार्केट में भी 2% चढ़े शेयर, मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।