Get App

निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

Aarti Industries पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 630 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 12, 2024 पर 12:13 PM
निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गजों के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा
Thermax पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 3241 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। बाजार अपने ने एक बार फिर से फ्रेश रिकॉर्ड हाई लगाया। सेंसेक्स फिलहाल 72456 के स्तर पर और निफ्टी 21843 के स्तर पर नजर आ रहा है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने आरती इंडस्ट्रीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने ओबेरॉय रियल्टी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने थर्मैक्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Aarti Industries

प्रशांत सावंत ने Aarti Industries के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 630 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Oberoi Realty Future

आशीष बहेती ने Oberoi Realty पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Oberoi Realty में 7790 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 7950/8000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 7710 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें